Breaking News

सिद्धार्थ पब्लिक इंटर कॉलेज के मेधावी छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

सिद्धार्थ पब्लिक इंटर कॉलेज के मेधावी छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

रायबरेली के अशोक नगर रतांसीपुर स्थित सिद्धार्थ पब्लिक इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला और शिक्षकों व अभिभावकों ने छात्रों की सफलता पर गर्व जताया।
विद्यालय के छात्र अभिषेक कुमार ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं छात्रा अंशी मौर्या ने 95.33 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया और सभी को गौरवान्वित किया। इसके अलावा अंजलि मौर्या ने कुल 524 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का शानदार परिचय दिया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने बताया कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है और अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।