Breaking News

यूपी में महिला जज के पिता का मर्डर, हिस्ट्रीशीटर साले ने की हत्या - Purvi Times News

  • मुरादाबाद : मुरादाबाद में कारोबारी की हत्या उसके साले ने कर दी। दस लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर हिस्ट्रीशीटर साले ने बाइक सवार जीजा को गोली मारी। जिससे उनकी मौत हो गई। कारोबारी असद अपने दूसरे साले के साथ तरावीह की नमाज पढ़ने जा रहे थे।

मुरादाबाद के नागफनी थाने के बंगला गांव चौराहे पर शुक्रवार की शाम करीब सवा सात बजे बुलंदशहर में एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर तैनात आसमा सुल्ताना के पिता और शहर की मशहूर अलवीना बेकरी के संचालक मो. असद (62) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को मो. असद के हिस्ट्रीशीटर साले जफर ने अंजाम दिया है। जफर लंबे समय से दस लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। रकम नहीं मिलने पर उसने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के समय मो. असद अपने दूसरे साले मुजाहिद के साथ तरावीह की नमाज बढ़ने लाल मस्जिद जा रहे थे। पुलिस और एसओजी टीम हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि सिविल लाइंस के जिगर कॉलोनी निवासी मो. असद अलवीना बेकरी के मालिक थे। परिवार में पत्नी मजहर सुल्ताना, एक बेटा अरीब और तीन बेटियां आसमा सुल्ताना, निशा और रूमा हैं।