यूपी: कल से जापान दौरे पर जा रहे हैं सीएम योगी, हाईस्पीड ट्रेन में 100 किलोमीटर की परीक्षण यात्रा करेंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से सिंगापुर और फिर जापान दौरे पर जा रहे हैं। निवेश आकर्षित करना मुख्य उद्देश्य है। जापान में वे अत्याधुनिक मैग्लेव हाईस्पीड ट्रेन में 100 किलोमीटर की परीक्षण यात्रा करेंगे। इस दौरे को प्रदेश के आधुनिक परिवहन और बुनियादीयूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को सिंगापुर जाएंगे। इसके बाद उनका जापान दौरा भी प्रस्तावित है। योगी पहली बार जापान में होंगे। एजेंडा यूपी में निवेश लाने का है।
मुख्यमंत्री इस बार भी अपने पारंपरिक भगवा कुर्ता-चोला में ही विदेश यात्रा पर जाएंगे। आमतौर पर देश में होने वाले सरकारी कार्यक्रमों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक योगी आदित्यनाथ अपने इसी पहनावे में नजर आते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह उनकी व्यक्तिगत और वैचारिक पहचान का हिस्सा बन चुका है। ढांचे के विकास से जोड़ा जा रहा है।
