रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा
लूट की घटना कारित करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार-
सादर अवगत कराना है थाना ऊंचाहार क्षेत्र के ग्राम पूरे बल्दी मजरे मिर्जापुर एहारी निवासी अंकित प पुत्र मुन्ना पाल, जो एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था मेसर्स पीएन कंस्ट्रक्शन कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं, दिन 26.02.2026 की रात्रि लगभग 10 बजे मदारीगंज से घर लौटते समय हटवा व लक्ष्मीगंज गांव के मध्य डिल गांव स्थित अशोक किराना स्टोर के पास दो बाइक सवार चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रोक लिए गए। आरोपियों उनका बैग (जिसमें ASUS कंपनी का लैपटॉप व पेनड्राइव), मोबाइल व पर्स व स्मार्टवाच छीन लिया। सूचना डायल 112 व थाना ऊंचाहार पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। वार्टी की तहरीर के आधार मु0अ0सं0-0042/2026 धारा 304 (2)/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु पुलिस टी गठित की गई है।
गयी। पुलिस टीमों द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, घरातलीय साक्ष्य) की कार्यवाही की
"श्री रवि कुमार" पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी डलमऊ श्री गिरिजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में आज दिनांक 02.03.2026 को खरौली पुल के पास बाग में से थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा 06 अभियुक्तगण 1. अमन तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी निवासी चौफेरवा थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर 2. क्रिस कुमार पुत्र शंकन कुमार 3. आदर्श पासी उर्फ नन्नू पासी निवासीगण पटेलनगर थाना हरिहरगंज जनपद फतेहपुर 4. दी वाल्मिकी उर्फ काला पुत्र उमेश वाल्मीकी निवासी राधानगर थाना राधानगर जनपद फतेहपुर 5. अश्वनी उर्फ शनि पुत्र गजाधर प्रसाद निवासी पैड़ापुर थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली 6. अमित रावत उर्फ अमित कुमार पुत्र स्व० अखिलेश कुमार निवासी दक्षिणि गौतम नगर थाना कोतवाली नगर जनपद फतेहपुर को लूट के सामान के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा उपरोक्त में धारा-309(4) बीएनएस तरमीम की गयी व माल बरामदगी के आधार पर धारा-317 (2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी तथा अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
अभियुक्त अश्वनी उर्फ शनि से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि आदर्श पासी उर्फ नन्नी आपस में रिश्तेदार है जो पीने खाने के आदती है। जिसके खर्च के लिए दोनो को घर से पैसा नही मिलता था। इसी चीज को लेकर अश्वनी व आदर्श ने अपने 04 साथी (1. अमन 2. क्रिस 3. दीपू 4. अमित) के साथ योजना बनाकर धाना ऊंचाहार क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम लक्ष्मीगंज के पास 01 व्यक्ति के साथ लूट की थी। हमारे पास से जो माल बरामद हुआ है वह उसी घटना से संबंधित है। आज हम सभी लोग पुनः घटना कारित करने के लिए निकले थे कि आप लोगों ने हमें पकड़ लिया।