गर्मी मे सवेदंशील पहल डीह मे
*गर्मी में संवेदनशील पहल: सामाजिक विकास समिति- डीह ने प्याऊ लगाकर राहगीरों को दी राहत, रिक्शा चालकों एवं जरूरतमंद श्रमिकों को वितरित की टोपियां*
भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए सामाजिक विकास समिति, डीह द्वारा आज जनसेवा की एक सराहनीय पहल के अंतर्गत शीतल जल प्याऊ की स्थापना की गई। इसके माध्यम से राहगीरों एवं आमजन को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्याऊ स्थापना के उपरांत समिति द्वारा जरूरतमंद रिक्शाचालकों, आइसक्रीम विक्रेताओं, टेम्पो चालकों एवं अन्य श्रमिक वर्ग के लोगों को धूप से बचाव हेतु टोपियों का वितरण भी किया गया। इस पहल को क्षेत्रीय लोगों ने काफी सराहा और इसे समाज के प्रति संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
इस अवसर पर सामाजिक विकास समिति, डीह के अध्यक्ष प्रभाकर पांडेय, सचिव इंजीनियर शुभम अग्रहरि, उपाध्यक्ष शशि सिंह, प्रबंधक अनिल तिवारी, सह-प्रबंधक तनवीर हसन, अवध मिश्रा, पंकज यादव, गोपी चंद्र, राम अवध यादव, प्रवक्ता शैलेंद्र सिंह, राजेश अग्रहरि, सुनील साहू, पप्पू अग्रहरि, राम मनोहर मोदनवाल, संतोष, उत्तम सहित तमाम अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मौजूदा समय में सुंदरगंज चौराहा, डीह रामलीला, अस्पताल मोड़ एवं टेकारी मोड़ कुल 4 जगहों पर प्याऊ की स्थापना की जा रही है, भविष्य में आवश्यकतानुसार इसी प्रकार जनहित के कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे, जिससे समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग को राहत मिल सके।