Breaking News

रायबरेली मे शिक्षा को बढ़ावा दे रही सामाजिक विकास समिति डीह

*शिक्षा को बढ़ावा दे रही सामाजिक विकास समिति डीह: मेधावी छात्र सम्मानित, समिति के अध्यक्ष द्वारा आर्थिक सहयोग—IIT/NIT में प्रवेश पर कंप्यूटर देने की घोषणा*

सामाजिक विकास समिति, डीह द्वारा अपने प्रमुख उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाशाली एवं होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक गरिमामय उत्साहवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डीह क्षेत्र के मेधावी छात्र *संस्कार अग्रहरि पुत्र श्री कमलेश चौटाला* को *IIT एडवांस में 99.52 पर्सेंटाइल अंक* प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया। संस्कार ने न केवल डीह बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। संस्कार के पिता कमलेश चाट का ठेला लगाते है और विभिन्न छोटे-मोटे आय के श्रोतों के माध्यम से परिवार का भरण पोषण करते है ।

इस उत्साह वर्धन कार्यक्रम में सामाजिक विकास समिति के अध्यक्ष प्रभाकर पांडेय एवं तमाम पदाधिकारियों सहित समिति के संरक्षक जिनमें प्रमुख रूप से संतबक्श सिंह, फूलचंद्र अग्रहरि, रघुनाथ शरण सिंह एवं हीरा लाल सोनी आदि द्वारा छात्र को अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। बताना चाहेंगे कि कमलेश अग्रहरि के छोटे पुत्र साकार अग्रहरि भी कला एवं चित्रकारी के क्षेत्र में नाम रोशन कर रहा है एवं समिति द्वारा पिता के साथ पुत्र का भी सम्मान किया गया ।

समिति के अध्यक्ष एवं ओम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक *प्रभाकर पांडेय द्वारा छात्र को ₹5100 की आर्थिक सहायता* प्रदान कर उसके एवं उसके परिवार का उत्साहवर्धन किया गया। वहीं समिति के सचिव इंजीनियर शुभम अग्रहरि ने घोषणा की कि समिति द्वारा विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के सहयोग से छात्र को *IIT/NIT में प्रवेश के पश्चात एक कंप्यूटर/लैपटॉप* प्रदान करेगी।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के प्रबंधक अनिल तिवारी, सचिव इंजीनियर शुभम अग्रहरि, ऑडिटर सुशील कुमार एडवोकेट, सह-प्रबंधक तनवीर हसन एवं अवध मिश्रा, प्रवक्ता राजेश, सुनील साहू, वित्त विहीन विद्यालय संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सहित समिति के सक्रिय सदस्यों में इंजीनियर गोपी कृष्ण, बब्लू अग्रहरि, गोपी चंद्र, पंकज यादव, महेश, राकेश, प्रमोद, शंकर जायसवाल, इरशाद, कल्लू सहित तमाम नागरिक एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।